महाराजगंज, दिसम्बर 28 -- भिटौली, हिन्दुस्तान संवाद। भिटौली थाना क्षेत्र के डेरवां निवासी इन्तिजा (60) की अजमेर शरीफ दरगाह में अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार वह ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए बीते गुरुवार को घर से रवाना हुए थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को अजमेर में सुबह नहाते समय जैसे ही उन्होंने अपने ऊपर पानी गिराया कि अचानक गिर पड़े। साथ गये उनके रिश्तेदार व गांव के लोगों ने नजदीक के ही एक डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ में मृतक के बहनोई हरीश भी मौजूद थे। परिजनों के अनुसार अधिक ठंड लगने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के चार बच्चे हैं, जो सभी विवाहित हैं। सबसे बड़े पुत्र जिब्रील सऊदी अरब में रोजगार के सिलसिले में रहते हैं। पिता की मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.