अजमेर, मार्च 23 -- अजमेर में धार्मिक आयोजनों के लिए पहचाने जाने वाले अजमेर में इस बार एक भजन संध्या विवादों के केंद्र में आ गई। मामला इतना बढ़ा कि मंच पर चल रहा कार्यक्रम अचानक विरोध और नारों के बीच रुक गया, और गायक को बीच में ही मंच छोड़कर जाना पड़ा। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे शहर में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।माता के जागरण में कव्वाली, यहीं से शुरू हुआ विवाद बताया जा रहा है कि नगरा क्षेत्र में नवरात्रि के अवसर पर माता का जागरण और भजन संध्या आयोजित की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था, लेकिन तभी मंच पर मौजूद भजन गायक जॉन अजमेरी ने कथित रूप से कव्वाली गाना शुरू कर दिया। यहीं से माहौल बदल गया। जागरण जैसे धार्मिक आयोजन में कव्वाली गाने को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई और देखते...