अजमेर में किडनैपिंग के बाद युवक की काटी थी नाक, 8 दोषियों को हुई 3-3 साल की जेल
अजमेर, अप्रैल 20 -- राजस्थान के अजमेर में किडनैपिंग के बाद युवक की नाक काटने जैसे सनसनीखेज मामले में अदालत ने सख्त फैसला सुनाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट नंबर-02 की अदालत ने आठ दोषियों को तीन-तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही सभी पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।लाठी-डंडों से की थी पिटाई, नाक भी काटी यह घटना 18 मार्च 2023 की है, जब पीड़ित हमीद खान को चांदियावास स्थित अंसल सिटी से आरोपियों ने अगवा कर लिया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसे मारोठ ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीटने के बाद आरोपियों ने धारदार हथियार से उसकी नाक काट दी। इतना ही नहीं, इस पूरी वारदात का वीडियो भी बनाया गया। यह भी पढ़ें- 11साल के मासूम की हंसिया से गला रेतकर हत्या, नीले ड्रम में लाश छिपाकर का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.