अमरोहा, दिसम्बर 23 -- अमरोहा। राजस्थान के अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर लगने वाले उर्स में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने जनरल मेला स्पेशल ट्रेन चलवाई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन अधीक्षक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने बरेली-दौरई मेला स्पेशल ट्रेन यात्रियों की सहूलियत के लिए चलवाई है। ताकि यात्रियों को सीधे उर्स तक सफर की सुविधा का लाभ मिले। शहर के स्टेशन पर अप लाइन में मेला स्पेशन ट्रेन का ठहराव 22 से 28 दिसंबर तक शाम 6:58 बजे होगा। ट्रेन डाउन लाइन में 23 से 29 दिसंबर तक दोपहर 3:05 बजे स्टेशन पर आएगी। बताया कि आजकल मौसम में कोहरा बढ़ सकता है। ऐसे में ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। मेला स्पेशल भी अपने निर्धारित समय से लेट हो सकती है।

हि...