अजमेर जाने वाली साबरमती ट्रेन चलने पर खुशी
बरेली, सितम्बर 2 -- बहेड़ी। लालकुआं से साबरमती के लिए शुरू हुई ट्रेन के अजमेर जाने पर यहां के लोगो ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने ट्रेन के चालकों को फूल मालाएं पहना और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। लालकुंआ से सावरमती जाने वाली ट्रेन तीन माह के लिए चली है यह सप्ताह में एक दिन बुधवार को लालकुआं से बहेड़ी होकर अजमेर और फिर सावरमती जाएगी। उन्होंने अजमेर के लिए ट्रेन चलने पर खुशी का इजहार किया। अजमेर शरीफ जाने के लिए ट्रेन चलने पर कारी अतीक रजा, मौलाना नईम सादी, हाजी अब्दुल खालिक, हाजी तौसीफ, शमीम सिद्दीकी, हाफिज अनीस रजा, हाफिज मेराज, हाफिज फुरकान, मोहम्मद राजी, आजम हुसैन रजा, आबिद रजा, मोहम्मद आतिफ, हाफिज जैनुल और सुभान रजा समेत मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.