नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- अजमेर के किशनगढ़ एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक ट्रेनी विमान की लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया। ट्रेनिंग उड़ान पर निकले विमान का एक टायर हवा में ही निकल गया। इसके बाद विमान में सवार ट्रेनर और ट्रेनी पायलट ने इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी। विमान को तत्काल उतारने के बजाय करीब तीन घंटे तक एयरपोर्ट के आसपास हवा में चक्कर लगवाए गए, ताकि उसका फ्यूल निर्धारित स्तर तक कम हो सके। इसके बाद विमान की क्रैश लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं।सुबह 9.30 बजे भरी उड़ान, डेढ़ घंटे बाद सामने आई परेशानी जानकारी के अनुसार, अवन्या एविएशन का ट्रेनी विमान गुरुवार सुबह करीब 9.30 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट से ट्रेनिंग उड़ान के लिए रवाना हुआ था। विमान में करीब पांच घंटे के फ्लाई टाइम के हिसाब से फ्यूल मौजूद था। करी...