अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में मर्डर; चंबल के डकैत जगन गुर्जर की बैरक के अंदर हत्या
अजमेर, जून 29 -- राजस्थान की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली हाई सिक्योरिटी जेल सोमवार को उस समय सनसनीखेज वारदात का गवाह बन गई, जब कभी चंबल के बीहड़ों में खौफ का दूसरा नाम रहे डकैत जगन गुर्जर की जेल के भीतर ही हत्या कर दी गई। हत्या किसी बाहरी हमले में नहीं, बल्कि उसी बैरक में बंद एक अन्य हार्डकोर कैदी ने तौलिए से गला घोंटकर की। घटना ने जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।कैसे हुआ बैरक के भीतर कत्ल पुलिस के अनुसार, जगन गुर्जर के साथ भरतपुर के चर्चित कुलदीप जघीना हत्याकांड का आरोपी विष्णु भी उसी बैरक में बंद था। दोपहर करीब 11 बजे से 3 बजे के बीच बैरक बंद रहने के दौरान यह वारदात हुई। जब नियमित राउंड पर पहुंचे जेलकर्मियों ने बैरक खोली तो जगन गुर्जर अचेत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर मौजूद कैदी विष्णु ने हत्या करना कबूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.