धनबाद, जून 26 -- धनबाद। धनबाद होकर चलने वाली दो ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में एक जुलाई से 31 जुलाई तक अतिरिक्त फर्स्ट एसी बोगी जोड़ी जाएगी। सियालदह से दो जुलाई से एक अगस्त तक अतिरिक्त फर्स्ट एसी कोच लागने की घोषणा हुई है। इसी तरह बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर प्रताप एक्सप्रेस में जुलाई महीने में एक थर्ड एसी और एक स्लीपर बोगी दोनों ओर से लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...