दुमका, मार्च 6 -- दलाही। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के सापचाला पंचायत के अजमेरी गांव में शुक्रवार को 251 भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ सप्त दिवसीय राम कथा का शुभारंभ किया गया। यह कलश यात्रा कथा स्थल से नंगे पांव विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र और भगवा ध्वज हाथों थाम कर जय श्री राम, हरहर महादेव, राधे-राधे आदि जय घोष लगते हुए लगभग पांच किलोमीटर दूर स्थित दीनारी नदी में पंडित ने विधिवत वैदिकमंत्रोच्चार कर मुख्य यजमान विवेकानंद महतो से माता गंगा की पूजा-अर्चना करवाया। तत्पश्चात उक्त कुंवारी कन्याओं और साध्वी महिलाओं ने नदी की पवित्र जल अपने कलशों में भरकर व माथे धारण कर पुनः कथा स्थल पहुंचकर कलशों को स्थापिय किया गया है। आगामी सात दिनों तक कथा वाचक सोनम श्रोताओं को शिव सती प्रसंग से लेकर शिव विवाह, नारद मोह, श्री राम जन्म उत्सव, धनुष यज्ञ, श्री राम वि...