रुडकी, मई 23 -- रुड़की, संवाददाता। नए पुल के समीप गंगा घाट पर चंद्रवंशी अजमीढ़ देव की प्रतिमा का अनावरण के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि विकास के साथ अपनी विरासत और संस्कृति को संजोकर रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की प्रतिमाएं केवल श्रद्धा का प्रतीक नहीं होतीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उनके संघर्ष, कार्यों और बलिदानों से परिचित कराने का माध्यम भी बनती हैं। इससे पहले उन्होंने स्वर्णकार समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर के साथ चंद्रवंशी अजमीढ़ देव की प्रतिमा का अनावरण किया। कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री से मिलकर चंद्रवंशी अजमीढ़ के नाम से घाट निर्माण की मांग भी रखी है। यह भी पढ़ें- अजमीढ़ देव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, विरासत से जुड़ने का दिया संदेश यह भी पढ...