सहारनपुर, मार्च 2 -- सहारनपुर। रमजान के इस मुकद्दस महीने में इत्र बाजार में इन दिनों खुशबू की लहर दौड़ रही है। पवित्र माह-ए-रमजान शुरू होते ही अजमल, खामरा, जन्नतुल फिरदौस और रसासी जैसे इत्रों की महक से पूरा बाजार महक उठा है। दुकानों में पंहुचे ग्राहक अपनी पसंद की शीशी चुनने में लगे है जिसके चलते इत्र बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इत्र विक्रेताओं का कहना है कि इस रमजान में बिक्री सामान्य दिनों से 70 प्रतिशत ज्यादा हो गई है। रोजेदार नमाज और इबादत के वक्त इत्र लगाना पसंद करते हैं। इसलिए मांग बढ़ गई है। एक दुकानदार ने बताया कि सुबह से शाम तक ग्राहक आते ही रहते हैं। लोग 12 ग्राम वाली शीशी 700 से 1000 रुपये में ले जा रहे हैं। बाजार में अजमल, खामरा, टी-ऊद, एम अमीरी, हवास लताफा, व्हाइट जन्नतुल फिरदौस, कस्तूरी, मुश्क, नाफे, ओरम, रिया और केलकट जैसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.