आगरा, मई 1 -- तीर्थ नगरी में अजीब स्थिति सामने आई है। सामुदायिक शौचालय के अंदर ही एक दुकानदान ने खरबूज-तरबूज की आढ़त चला डाली। बाकायदा अपनी टेबिल कुर्सी डालकर बिक्री केंद्र संचालित कर लिया गया। कई दिनों से लोग इसकी शिकायत नगर पालिका में करने लगे, लेकिन कोई असर दुकानदार पर नहीं पड़ा। यहां तक कि, पालिका के कई सभासदों ने शौचालय पर जाकर हंगामा किया। आढ़त को हटाने की बात कही। तब जाकर दुकान हटाने के लिए राजी हुआ है। इस मामले में नगर पालिका के अधिकारी अनदेखी करते रहे। तीर्थ नगरी के कछला गेट पर स्थित सब्जी मंडी में स्थित शौचालय के बाहर सब्जी की आढ़त चलने का मामला सामाने आने पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- हजारों खर्च के बाद भी लटक रहे ताला स्थानीय लोगों ने कहा कि शौचालय के बाहर सब्जी की दुकान लग रही है। शौचालय के अंदर भी आढ़तिया के द...