आगरा, अप्रैल 13 -- शहर में सार्वजनिक सुविधाओं पर अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर टास्क फोर्स ने आगरा कैंट स्टेशन के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में संचालित हो रहे एक अवैध ढाबे को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम की मार्केट के सामने बने इस सार्वजनिक शौचालय के आगे के हिस्से पर एक ढाबा संचालक ने अवैध कब्जा कर लिया था। उसने वहां काउंटर, टेबल-कुर्सियां, वारदाना बोर्ड और अन्य कबाड़ का सामान रखकर पूरे परिसर को निजी उपयोग में बदल दिया था। इसके चलते स्थानीय लोगों को शौचालय सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा था।नगर निगम द्वारा स्वच्छता और जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए इस शौचालय का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को सुविधा प्रदान करना था। लेकिन, कब्जे के कारण सबसे अधिक दिक्कत महिलाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.