बागपत, मार्च 5 -- बागपत। खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सुन्हैड़ा गांव गुरुवार की सुबह अजीबो-गरीब घटना सामने आई। खेत पर फसल की सिंचाई कर रहे किसान के हाथ की अंगुली में सांप ने डस लिया। तभी किसान ने अपने पिता को बुलाकर सांप को बोतल में बंद कर लिया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक को दिखाया। चिकित्सक ने एंटी स्नैक वेनम के दस इंजेक्शन लगाकर किसान को मेरठ रेफर कर दिया। सुन्हैड़ा गांव निवासी किसान दीपक ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे वह खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी बीच एक सांप ने उसके हाथ की अंगुली में डस लिया। उस समय कुछ महसूस नहीं हुआ, लेकिन बाद में हाथ धोने पर अंगुली में खून निकलता हुआ मिला। जिसके बाद दीपक की हालत भी बिगड़ने लगी। शोर मचाने पर दीपक के पिता ब्रह्मचंद भी वहां पहुंच गए। जिसके बाद पिता-पुत्र ने लकड़ी की मदद से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.