नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- AI के इस दौर में कुछ भी संभव हो सकता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि अब टचस्क्रीन वाले कपड़े भी आ गए हैं, जिन्हें धोया भी सकते हैं। जी हां, आपने सही सुना। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस) के शोधकर्ताओं ने यह कमाल कर दिखाया है। उन्होंने एक टचस्क्रीन स्लीव तैयार की है, जिसकी मदद से आप ऐसे काम कर सकते हैं, जिनके लिए आमतौर पर आपको अपना फोन निकालना पड़ता है। यानी अब जेब से फोन निकालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी, सीधे स्लीव से ही काम निपटाए जा सकेंगे। कैसे काम करती है यह टचस्क्रीन स्लीव, चलिए डिटेल में जानते हैं... लाइवमिंट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि इस स्लीव को यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ डिजाइन एंड इंजीनियरिंग (CDE) के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। इसमें ऐसे इलेक्ट्रॉनिक फाइबर लगे हैं जो इमेज दिखा सकते हैं और टच को पह...