उरई, अप्रैल 23 -- उरई। संवाददाता राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में जांच रिपोर्ट लेने आए युवक को महिला मरीज की रिपोर्ट हाथ में दे दी। इस पर आक्रोश जताते हुए युवक ने पैथोलॉजी के कर्मचारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए हंगामा किया।शहर के पाठकपुरा निवासी अनिल गौतम बीती 17 अप्रैल को अपने भाई अनुज गौतम के पेट में दर्द होने पर डॉक्टर को दिखाया तो मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में उसने जांच के लिए ब्लड का सैंपल दिया था। अगले दिन 18 अप्रैल को वह जांच रिपोर्ट लेने गए तो बताया गया रिपोर्ट अभी नहीं आई है। 19 को रविवार होने के बाद 20 और 21 को किसी कारण से वह रिपोर्ट लेने नहीं जा पाया। 22 अप्रैल बुधवार को अनिल गौतम भाई की रिपोर्ट लेने गया तो उसे दो पन्ने की रिपोर्ट दी गई जिसमें एक में उसके भाई अनुज का नाम लिखा था और दूसरे पन्ने में ब्रज कुमारी नाम लिखा था। भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.