लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 5 -- क्षेत्रीय चीनी मिल अजबापुर द्वारा दिनांक 22 नवंबर, 2025 से 28 नवंबर, 2025 तक खरीदे गये 8.94 लाख कुंतल गन्ने का 35.53 करोड़ रूपये का भुगतान किसानों के बैंक खातों में भेज दिया गया है। जिससे लगभग 16000 किसान लाभान्वित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए इकाई प्रमुख प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल किसानों का एक एक गन्ना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। इकाई प्रमुख ने क्षेत्रीय गन्ना किसानों से अपील की है कि वे अपना गन्ना कोल्हू क्रेशर पर न बेचें तथा उन्होंने किसान भाइयों से चीनी मिल में साफ व ताज़ा गन्ना आपूर्ति करने एवं अर्ली पर्ची पर अर्ली गन्ना ही आपूर्ति करने का अनुरोध भी किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.