समस्तीपुर, मार्च 16 -- दलसिंहसराय । थाने के अजनौल, वार्ड 6 में विकास मित्र बैजनाथ राम के घर सोमवार की रात बदमाशों ने एक बार पुनः फायरिंग की। इससे पूर्व 5 मार्च को भी बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। साथ ही बदमाशों ने धमकी भरा पर्चा भी फेंका है। जिसमें बैजनाथ राम के पुत्र प्रकाश कुमार एवं संतोष कुमार की फोटो को लाल रंग से क्रॉस कर दस दिनों के अंदर घर में घुसकर जान मारने की धमकी दी गई है। फायरिंग एवं पर्चा फेंकने की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। लेकिन मामले में पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रकाश कुमार ने बताया कि गोलीबारी एवं धमकी से पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस को सब कुछ उपलब्ध करा दिया गया है। बाबजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में वे दोनो भाई आत्महत्या करने की बाध्य होंगे। यह भी बताया किक जमीन को लेकर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.