भागलपुर, अगस्त 11 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को अजगैवीनाथ मंदिर सहित शहरी क्षेत्र और पूरे प्रखंड के शिवालयों में दिनभर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। अजगैवीनाथ मंदिर में प्रातः सरकारी पूजा के बाद दिनभर कांवरियों सहित आम श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर प्रबंधन और प्रशासन के कर्मी लगे रहे, जिससे कांवरियों को पूजा करने में कोई परेशानी नहीं हुई। कांवरियों को रोक-रोक कर मंदिर में प्रवेश कराया गया। मंदिर के प्रवेश द्वार के पास महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग कतारें लगाई गई थीं।दूरदराज से आए कांवरियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने अर्घ्य प्रणाली से मनोकामना ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला:तीखी धूप में तपता रहा कांवरिया पथ, आस्था ने नहीं थमने दिए कदम छपरा से ...