अजगैवीनाथ मंदिर जाने वाली सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद
भागलपुर, अगस्त 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज में गंगा की जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। एक और जहां गंगा के बढ़ने से कांवरिया को पक्की सीढ़ी घाट पर स्नान करने की सुविधा मिलने लगी है। वहीं अजगैवीनाथ मंदिर जाने वाली सड़क एवं गंगा किनारे सजी दुकान जलमग्न हो जाने से दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें समेट लिए हैं। अजगैवीनाथ मंदिर जाने वाले वाहन का रास्ता पूर्णतः बंद हो गया है। बाढ़ का पानी महेशी पंचायत स्थित कल्याणपुर, मोतिचक गांव के चारों ओर फैलने लगा है। लोगों ने सीओ को आवेदन देकर नाव एवं गोताखोर देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबीं यह भी पढ़ें- Hajipur News: राघोपुर के बिंदा मार्केट में घुसा पानी, गांव व टोलों का संपर्क भंग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.