अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत ने सीओ को दिया पत्र
भागलपुर, मई 16 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता अजगैवीनाथ मंदिर के जमीन पर अतिक्रमण न हो इसके लिए अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने सीओ को पत्र दिया है। दिए पत्र में कहा गया है कि मंदिर का आठ बीघा जमीन केलावाड़ी के नाम से प्रचलित है। जिसका रसीद अध्यतन है। कुछ असमाजिक तत्व द्वारा उक्त जमीन पर कब्जा करने की कोशिश किया जा रहा है। उक्त जमीन पर लगे आम के पेड़ को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया है। मैंने अपने स्तर से अतिक्रमण करने का प्रयास करने वालों को समझा बुझाकर अतिक्रमण मुक्त कराया। पुनः इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठोस कार्रवाई करने का अनुरोध स्थानापति महंत ने किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.