बस्ती, जून 6 -- बस्ती। 'विश्व पर्यावरण दिवस' पर डीआईजी संजीव त्यागी की उपस्थिति में थाना गौर के बाराहक्षेत्र में पौधरोपण किया। पुलिस टीम और ग्रामीणों ने पौध लगाया। मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने औषधीय और फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी, सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह उपस्थित रहे। आभार ज्ञापन एसओ गौर अतुल अंजान ने किया। ग्रामीणों, जवानों, स्थानीय संभ्रांत नागरिकों और ग्रामीणों ने सिंगल-यूज प्लास्टिक के उपयोग का संकल्प लिया। पौधरोपण कर स्कूली बच्चों ने सीखा पानी प्रबंधन का तरीकाप्रैक्सिस विद्यापीठ के छात्र-छात्राओं ने रामनगर ब्लॉक के कांटे खैरा, इब्राहिम चक शेखपुरा में जल संरक्षण व प्रबंधन का...