अजगैवा जंगल में ग्रामीण बस सेवा का हुआ शुभारंभ
बस्ती, जून 25 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। टिनिच क्षेत्र में ग्रामीण बस सेवा योजना के तहत अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम बारहछत्तर धाम से रोडवेज बस सेवा शुरू हुई। बस सेवा का शुभारंभ चन्द्रशेखर चौधरी ने भगवान शिव के मंदिर में पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर किया। गौरतलब है कि टिनिच कस्बे की दूरी पांच किमी है। परिचालक शशांक पांडेय ने बताया कि विभाग की अनुबंधित बस बारहछत्तर धाम से बस्ती होते हुए गोरखपुर तक चलेगी। इस दौरान पूजा चौधरी, सुमन किन्नर, सुनील चौधरी, जगदीप त्रिपाठी, राकेश लाल श्रीवास्तव, हरीराम, गंगाराम, सालिकराम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.