अजगैबीनाथ से पवित्र गंगाजल उठाकर बाबा बैद्यनाथ पर किया जलाभिषेक
दुमका, अगस्त 1 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड अंतर्गत जेरूवा खिलकनाली गांव से सावन माह के पावन अवसर पर 105 श्रद्धालुओं का कांवरिया जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने अजगैबीनाथ से पवित्र गंगाजल उठाकर करीब 105 किलोमीटर की दूरी नंगे पांव तय करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया। पूरे मार्ग में कांवरियों ने बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना दिया। बाबा बैद्यनाथ पर जल अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं ने दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ मंदिर पहुंचकर फौजदारी बाबा के भी दर्शन-पूजन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक परंपरा के अनुसार बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के बाद बाबा बासुकीनाथ का दर्शन करने से यात्रा पूर्ण मानी जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: 114 वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.