अजगर ने युवक की गर्दन दबोची और लपेटकर मार डाला
कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार बड़वाछापर गांव में गुरुवार को नहर पर मछली पकड़ने पहुंचे युवक पर अजगर ने हमला कर दिया। युवक नीचे झुककर मछली पकड़ने की तैयारी में था तभी अजगर ने उसकी गर्दन दबोच ली और पूरे शरीर को लपेटकर मार डाला। आसपास के लड़कों का शोर सुनकर जब तक लोग पहुंचते तब तक अजगर वहां से झाड़ियों में निकल गया था। ग्रामीण उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह नहर किनारे मछली मारने गए 21 वर्षीय युवक की अजगर के हमले में मौत हो गई। प्रेमपुर जवाह और महुई माइनर को जोड़ने वाले साइफन के पास किशोर नीचे झुककर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से रेंगते हुए आए विशाल अजगर ने उसकी गर्दन को दबोच लिया और शरीर को मजबूती से लपेट लिया। अचानक हुए हमले से किशोर संभल नहीं सका। अज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.