बरेली, जनवरी 12 -- एफए (पीपुल्स फॉर एनिमल्स) के लोगों ने रामगंगा डैम के पास अजगर को मार रहे लोगों से बचाया। घायल अजगर का उपचार कर वन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची वन विभागी की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ दिया। पीएफए के रेस्क्यु प्रभारी धीरज पाठक और विक्रांत यादव ने बताया कि उन्हें फोन पर किसी ने सूचना दी कि रामगंगा डैम के पास कुछ लोग एक अजगर को ईंट पत्थर फेंक कर मार रहे हैं। विक्रांत और धीरज पाठक मौके पर पहुंचे तो युवक वहां से भाग गये। धीरज ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। रेंजर वैभव चौधरी ने बताया, अजगर को ईंट पत्थर मारने की सूचना मिली थी। अजगर को चोट नहीं आई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.