मिर्जापुर, दिसम्बर 17 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे छक्कू बिंद लाइनमैन के घर के पीछे शंकर के खेत में सात फीट लंबा अजगर दिख गया। उसे देखने के लिए गांव के बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी। ग्रामीणों की सूचना पर 112 नंबर पीआरबी पुलिस मौके पर पहुंच कर इसकी जानकारी वन विभाग को देने के साथ ही पीआरबी पुलिस ने अजगर का रेस्क्यू कर बोरे में भरकर उठा ले गई और वन विभाग के कर्मचारियों को सौंप दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने अजगर को ले जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिए। इस दौरान विवेक, होरी लाल, गोलू, मुन्ना बिंद, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.