लखनऊ, अप्रैल 20 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता चिड़ियाघर में पशु-पक्षियों को इस भीषण गर्मी से बचाने की तैयारी शुरू हो गई। 11 सौ से ज्यादा वन्य जीवों को स्वच्छ पीने के पानी से लेकर कूलर, हरी चटाई और खस की शीट लगाकर उन्हें लू से बचाया जाएगा। शाकाहारी वन्य जीवों के भोजन में मौसमी फल दिए जाएंगे। जू में विदेशी जानवरों में टाइगर, जिराफ, हिरन, आदि के लिए बाड़ों में स्प्रिंकलर सिस्टम लगाये गये हैं जो पानी की फैव्वारे से पशु-पक्षी ठंडे पानी का आनन्द ले सकेंगे। स्प्रिंकलर से निकलने वाली पानी की नन्हीं बूंदे विदेशी पक्षियों को यहां की गर्मी से राहत दिलाएगी। स्प्रिंकलर सिस्टम से सूक्ष्म जलवायु बेहतर होती और आर्द्रता कम होती है, जिससे वन्य जीवों को गर्मी से निजात मिलती है।नवाब यह भी पढ़ें- यूपी में भीषण गर्मी पर सीएम योगी अलर्ट, लोगों से की खास अपील, हीट व...