अछल्दा स्टेशन पर महानंदा समेत कई ट्रेनों के ठहराव की मांग
औरैया, मई 30 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव पुन: शुरू कराने तथा अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों के नए ठहराव की मांग को लेकर एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी ने केंद्रीय रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा है। संस्था ने जनहित में जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि अछल्दा नगर पंचायत क्षेत्र का प्रमुख कस्बा है, जहां बड़ी संख्या में लोग निवास करते हैं। क्षेत्रवासियों के लिए अन्य जनपदों और राज्यों में आवागमन का मुख्य साधन रेलवे ही है। कोरोना काल से पहले महानंदा एक्सप्रेस का अछल्दा स्टेशन पर ठहराव था, लेकिन बाद में रेल प्रशासन ने इसे बंद कर दिया। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी ने रेल मंत्री से महानंदा एक्सप्रेस का ठहराव पुन: बहाल करने के साथ-साथ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.