औरैया, मई 4 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। एकलव्य वेलफेयर सोसाइटी, अछल्दा के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के रेल मंत्री को ज्ञापन सौंपकर प्रमुख ट्रेनों के पुन: ठहराव की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना काल से पहले अछल्दा स्टेशन पर महानंदा एक्सप्रेस (15483/84), तूफान एक्सप्रेस (13007/08) और आनंद विहार एक्सप्रेस (13131/32) जैसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का नियमित ठहराव था, लेकिन वर्तमान में किसी भी मेल/एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज नहीं है। इससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अन्य स्टेशनों पर निर्भर होना पड़ रहा है। सोसाइटी ने बताया कि अछल्दा रेलवे स्टेशन बिधूना, महेवा, एरवाकटरा, छिबरामऊ और अटसू जैसे कस्बों समेत बड़े क्षेत्र को जोड़त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.