औरैया, फरवरी 5 -- अछल्दा, संवाददाता। बारिश के बाद अचानक बढ़ी सर्दी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जुकाम, सर्दी, खांसी, बुखार और खुजली से जुड़ी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गुरुवार को मौसम में ठंडक के बीच तेज धूप खिलने के बावजूद अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ देखी गई। हालात ऐसे रहे कि अस्पताल की ओपीडी पूरे दिन मरीजों से भरी रही। गुरुवार को करीब 160 नए मरीज इलाज के लिए पहुंचे, जबकि लगभग इतनी ही संख्या में पुराने मरीज फॉलोअप के लिए आए। इस तरह कुल ओपीडी करीब 160 के आसपास रही। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल पहुंचे मरीजों में सबसे अधिक खुजली, सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी और सांस की परेशानी से पीड़ित लोग शामिल रहे। इनमें बुजुर्गों और बच्चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.