औरैया, दिसम्बर 11 -- अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर गुरुवार दोपहर फाटक देर से खुलने के कारण पौन घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार ट्रेनों के आवागमन के कारण फाटक खुलने में देरी हुई, जिससे अछल्दा-फफूंद-बिधूना मार्ग पूरी तरह ठप हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर करीब 3:50 बजे अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बंद किया गया। इसके बाद अप-डाउन की कई ट्रेनें क्रॉसिंग से गुजरीं, जिससे गेट खुलने में देरी होती गई। लगभग 23 मिनट तक लगातार बंद रहने के बाद भी फाटक नहीं खुला तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। गर्मी और धूप से राहगीर परेशान होते रहे, लेकिन कोई भी सुरक्षा कर्मी व्यवस्था संभालने नहीं पहुंचा। करीब 4:13 बजे जब फाटक खोला गया तो बाइक सवार बिना क्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.