औरैया, फरवरी 12 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा स्थित दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग संख्या-13बी पर गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लंबा जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई, जिससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बताया गया कि फाटक खुलने के बाद दोपहिया वाहन चालक आड़े-तिरछे तरीके से खड़े हो गए, जिससे चार पहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। इसी बीच एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां आए दिन जाम लगता है और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है, लेकिन व्यवस्था सुधारने के लिए कोई स्थायी इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.