औरैया, अप्रैल 25 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सती के पुरवा गांव में शनिवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग से खेतों में रखा गेहूं का भूसा और अवशेष जलकर राख हो गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब 100 बीघा क्षेत्र प्रभावित हुआ और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार, शनिवार करीब चार बजे खेतों में अचानक आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती चली गई और आसपास के कई खेत इसकी चपेट में आ गए। आग की लपटें उठते देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- खेतों में धधकी आग, चार गांवों में 80 बीघा फसल अवशेष जला सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बा...