औरैया, जनवरी 16 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा थाना क्षेत्र में लगातार अजगर निकलने की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार दोपहर ग्राम पंचायत बझेरा के मजरा रामनगर स्थित काली मंदिर के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखाई देने के बाद हड़कंप मच गया। अजगर को देखने के लिए आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को पकड़ लिया। टीम में गौरव मिश्रा, विजय यादव, दुर्गेश यादव, रामजी मिश्रा और दसरथ मौजूद रहे। इसके बाद अजगर को सुरक्षित वन विभाग के साथ ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में अछल्दा क्षेत्र में कई जगह अजगर निकलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे लोगों में डर बढ़ा है। कुछ दिन पहले बघुआ गांव के पास भी अजगर निकलने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.