औरैया, मार्च 17 -- अछल्दा, संवाददाता। नगर पंचायत अछल्दा में तीन नए मनोनीत सभासद बनाए जाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मनोनयन की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और उत्साह व्यक्त किया। नगर निवासी गौरव श्रीवास्तव, संजय पोरवाल और ओमकार कठेरिया को मनोनीत सभासद बनाया गया है। तीनों लंबे समय से पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इनके अनुभव का लाभ नगर पंचायत के विकास कार्यों में मिलेगा। मनोनीत सभासदों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नगर के विकास को प्राथमिकता देंगे और जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.