औरैया, फरवरी 3 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा विकासखंड के कमारा गांव के पास नहर पटरी पर अचानक एक अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने देख कर तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में गौरव मिश्रा और विजय यादव शामिल थे। उन्होंने कुशलता से अजगर को पकड़कर सुरक्षित अपने साथ ले लिया। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा और किसी के लिए कोई खतरा नहीं है। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता और सक्रियता की सराहना की। यह घटना इलाके में वन्यजीवों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी देती है और वन विभाग की सतर्कता का परिचायक साबित हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.