अछल्दा बाईपास ओवरब्रिज के लिए नहर पर बनेगा अलग पुल
औरैया, मई 8 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बे में प्रस्तावित बाईपास ओवरब्रिज परियोजना को लेकर सेतु निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाईपास ओवरब्रिज को नहर रोड से जोड़ने के लिए नहर पर अलग से नया पुल बनाए जाने की योजना पर सहमति बनी। सेतु निगम के सहायक अभियंता धर्मेंद्र कुमार और सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सुभाष चंद्र ने मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी अस्पताल से करीब डेढ़ सौ मीटर पहले नहर पर साढ़े सात मीटर चौड़ा पुल बनाया जाएगा, जिससे बाईपास ओवरब्रिज सीधे नहर रोड से जुड़ सकेगा।पहले योजना के तहत नहर पर बने पुराने पुल के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत नए पुल से ओवरब्रिज की सड़क को जोड़ने का प्रस्ताव था, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग पर लगातार लगने वाले जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.