औरैया, जनवरी 8 -- अछल्दा, संवाददाता। अछल्दा के नहर पुल पर दो दिन पहले लगाया गया हाईटगेज गुरुवार सुबह डीसीएम निकालने के दौरान जमीन से उखड़कर डीसीएम के ऊपर लटक गया। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन अगर समय पर पुलिस और जेसीबी की मदद नहीं मिलती, तो गंभीर हादसा हो सकता था। जानकारी के अनुसार, अछल्दा नहर पुल पर हाईटगेज को अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया था। इसे सोमवार को फिर से लगाया गया था। गुरुवार सुबह फफूंद की तरफ से आ रही डीसीएम ने हाईटगेज के नीचे से उसे हटाने की कोशिश की, तभी हाईटगेज जमीन से उखड़ गया और डीसीएम के ऊपर लटक गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जेसीबी से हाईटगेज को डीसीएम से हटाकर सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रखवाया। डीसीएम और चालक को सुरक्षा कारणों से थाने ले जाया गया। पीडब्ल्यूडी के जेई प्रमोद प्रकाश ने बताया कि टूटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.