अछल्दा थाने के चार आरक्षी बने उपनिरीक्षक, थाना परिवार में खुशी
औरैया, जुलाई 15 -- अछल्दा थाने में तैनात तीन पुरुष और एक महिला आरक्षी का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (एसआई) पद पर चयन होने से थाना परिसर में खुशी का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों ने चारों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपनिरीक्षक पद पर चयनित आरक्षियों में संतोष कुमार हाथरस, ऋषि यादव फिरोजाबाद, बॉबी सिंह फिरोजाबाद और महिला आरक्षी कुमारी रीता अलीगढ़ शामिल हैं। चारों ने पुलिस विभाग में आरक्षी के रूप में सेवा करते हुए नियमित अध्ययन और कठिन परिश्रम के बल पर यह सफलता हासिल की। चयनित आरक्षियों ने बताया कि नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी। यह भी पढ़ें- रिक्रूट आरक्षी का उप निरीक्षक पद पर चयन, थाना परिवार ने दी बधाई इसी का परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.