औरैया, मार्च 10 -- अछल्दा।आईजीआरएस के तहत शिकायतों के निस्तारण में अछल्दा थाना लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। फरवरी माह की आईजीआरएस रैंकिंग में अछल्दा थाना को लगातार पांचवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया गया है। इसी के आधार पर अछल्दा थाने को प्रदेश स्तर पर पहली रैंक प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। भविष्य में भी इसी तरह पारदर्शिता और तत्परता के साथ शिकायतों का निस्तारण किया जाता रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.