मेरठ, फरवरी 16 -- परतापुर क्षेत्र के काशी-अछरौंडा मार्ग की जर्जर हालत को लेकर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दे डाली। विरोध जताने के लिए जनप्रतिनिधियों के पोस्टरों पर आक्रोश प्रकट किया। वहीं अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व वे कीचड़ भरे मार्ग पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया को पैदल ले गए थे और मार्ग की बदहाली से अवगत कराया था। तब मेयर ने दो दिन में सफाई और समस्या के समाधान का आश्वासन दिया था। पंद्रह दिन बीतने के बाद भी न तो सफाई व्यवस्था सुधरी और न ही सड़क की हालत में सुधार हुआ। रविवार को आक्रोशित ग्रामीण वीआईपी गगोल रोड पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने चेतावनी दी कि य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.