आगरा, मार्च 5 -- थाना अछनेरा क्षेत्र के गांव साधन में होली के दौरान संघर्ष का मामला सामने आया है। नशे की हालत में कुछ युवकों द्वारा महिलाओं को जबरन गुलाल लगाने का विरोध करने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शांति भंग के तहत कार्रवाई की है। होली वाले दिन गांव में कुछ युवक नशे की हालत में महिलाओं को जबरदस्ती गुलाल लगा रहे थे। महिलाओं के परिजनों द्वारा इसका विरोध किए जाने पर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर थाना अछनेरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी देवेंद्र द्विवेदी द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.