अछनेरा में गोकशी का आरोप, पुलिस से शिकायत
आगरा, मई 25 -- कस्बा अछनेरा में गाय को चोरी कर काटने का आरोप लगाया गया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अछनेरा के बगौर निवासी घनश्याम शाक्य की गाय घर के पास बाड़े में बंधी हुई थी। बताया गया है कि रविवार रात्रि कुछ लोग गाय को खोलकर ले गए। पास के खाली पड़े स्थान पर गाय को बेरहमी से काटा। उसके अवशेष लेकर फरार हो गए। गाय स्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। गाय को काटे जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला । पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। जल्द घटना का खुलासा करने का आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.