गुड़गांव, फरवरी 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सोहना चौक स्थित ओल्ड जेल कॉम्पलेक्स परिसर में आयोजित शिवमहापुराण कथा व गोमहोत्सव के तीसरे दिन कथावाचक कौशिक महाराज ने शिवजी, शिवलिंग, मां पार्वती की महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि अगर हमें अच्छे लोगों से मिलना है तो खुद अच्छा बनना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह बात भगवान शिव स्वयं कहते है कि जो उनकी पूजा करते हैं तो मुझमें और उनमें कोई भेद नहीं है। यदि व्यक्ति ने भगवान शिव की पूजा करने वाले का भी दर्शन कर लिया तो समझो काशी पहुंचकर विश्वनाथ का दर्शन कर लिया। महाराज ने लोगों को धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देते हुए कहा कि जो लोग दुनिया को खत्म करने में लगे हैं, बुरा करने में लगे हैं, उनसे दूरी ही बनाकर रखें। ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखो। उन्होंने कहा कि जो लोग देवी देवताओं की सेवा मे...