मोतिहारी, अप्रैल 5 -- मोतिहारी, हिप्र.। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि छात्र अच्छे नागरिक बनें और अपने संस्थान का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हमेशा उनके साथ है और नए-नए तकनीकी प्लेटफॉर्म में सहयोग के लिए तैयार है। शिक्षा मंत्री ने विश्वविद्यालय को बुलंदियों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी। मंत्री ने जोर दिया कि छात्र जिस क्षेत्र में जाएं, उस क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार समावेशी, गुणवत्तापूर्ण, नवाचार-युक्त एवं शोधपरक शिक्षण व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्री ने कहा कि छात्रों को अपने संस्थान की याद रखनी चाहिए जहां वे काफी दिनों तक पढ़ाई कर बेहतर किया है। वहीं उन गुरुजनों को भी नहीं भुलना चाहिए जिसने आपको इस काबिल बनाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.