अच्छे कर्मों से ही मिलता है अच्छा फल
बागपत, अप्रैल 8 -- बड़ौत। बुधवार को नगर के नेहरू रोड स्थित पाश्वनार्थ दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा आयोजित की गई। जिसमें जैन संत विज्ञान सागर महाराज ने कहा कि व्यक्तियों को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया। जैन संत ने कहा कि जीवन में इंसान को कभी गलत कार्य नहीं करना चाहिए, क्योंकि एक दिन अपने इन्हीं कर्मों का फल भोगना पड़ता है। कहा कि ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे मन को दुख न पहुंचे और दूसरों की हानि नहीं हो। अपने निजी स्वार्थ के लिए गलत कर्म नहीं करने चाहिए। ईष्र्या से हमेश स्वयं को हानि होती है। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष बीरसैन जैन, महामंत्री अनिल कुमार जैन, सतेंद्र कुमार जैन, अमित जैन विक्की, अमरीश जैन, सचिन जैन आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.