अच्छे और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना : डॉ.राखी मिश्रा
पीलीभीत, जुलाई 31 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से दीक्षारंभ कार्यक्रम के पांचवे दिन नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को सफलता प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए गए। प्रेरणादायी और ज्ञानवर्धक सत्र में शैक्षिक वातावरण से परिचित कराया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम की शुरुआत वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों ने छात्रों का स्वागत करते हुए की। संस्कृत विभागाध्यक्ष अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ.राखी मिश्रा ने भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं जीवन में संस्कारों की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि एक अच्छे और जिम्मेदार नागरिक का निर्माण करना है। शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष मुकुल कुमार ने कहा कि शिक्षा एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन के हर चरण में सीखते रहने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.