नोएडा, अप्रैल 15 -- ग्रेटर नोएडा,आशीष धामा। इस बार स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय को कोर्स के तहत पढ़ाया गया। अधिकांश बच्चों ने एआई को पढ़ा और ज्यादातर के इस विषय में 100 अंक आए। इससे उनका परिणाम और बेहतर हो गया है। एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के छात्र अरमान, श्रेशायी समेत अन्य सभी छात्र छात्राओं ने एआई में 100 अंक प्राप्त किए। छात्रों ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित चैटबॉट्स की सहायता लेते हुए अपनी पढ़ाई को सरल और व्यवस्थित बनाया। कठिन विषयों को समझने और रिवीजन के लिए एआई का इस्तेमाल किया। छात्रों ने कहा कि इस तकनीकी के दौर में पढ़ाई को और व्यवस्थित करने के लिए एआई की सहायता ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...