जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के मुख्य भवन के मारकंडेय सिंह सभा कक्ष में आयोजित संस्थापक समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व गृह राज्य मंत्री महाराष्ट्र सरकार कृपाशंकर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने स्वागत किया। वार्षिक प्रगति आख्या दिनेश कुमार सिंह ने पढ़ा। मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने विद्यालय की चौमुखी विकास एवं गौरवशाली इतिहास को विस्तार पूर्वक साझा किया। कहा कि अच्छी सोच व संकल्प के साथ किया गया कार्य सार्थक होता है। आज देश के हर प्रदेश में यहां के छात्र जरूर मिलेंगे। तिलकधारी सिंह तिलकधारी मेधा पुरस्कार से विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रबंधक सत्य प्रकाश सि...